Mumbai Airport Threat Call: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ईमेल भेज उड़ाने की धमकी देने का आरोप, ATS ने तिरुवनंतपुरम से शख्स को हिरासत में लिया
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक अज्ञात शख्स 23 नवंबर को ई मेल भेज टर्मिनल 2 को उड़ाने की धमकी दिया था. मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने एक शख्स को तिरुवनंतपुरम से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
Mumbai Airport Threat Call: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक अज्ञात शख्स 23 नवंबर को ई मेल भेज टर्मिनल 2 को उड़ाने की धमकी दिया था. मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) ने करीब 24 घंटे के भीतर एक शख्स को तिरुवनंतपुरम से हिरासत में लिया गया है. महाराष्ट्र एटीएस के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेने के बाद मामले में और अधिक पूछताछ के लिए उसे मुंबई लाया जा रहा है.
दरअसल मेल भेजे जाने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को चोट लगने का डर रखना) और 505 (1) (बी) (जनता में डर पैदा करने या सार्वजनिक शांति के खिलाफ भय पैदा करने के इरादे से दिए गए बयान) के तहत अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर शख्स की तलाश में जुट गई थी. मिल भेजने के करीब 24 घंटे के अदंर ही महाराष्ट्र एटीएस मुंबई पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को हिरासत में ले लिया.
Tweet:
UPDATE | Maharashtra: A person from Thiruvananthapuram has been detained and is being brought to Mumbai for making a threat mail to blow up Terminal 2 International Airport. The Police will do further investigation: ATS https://t.co/HIAYEXCprd
— ANI (@ANI) November 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

