देश

Mumbai Fire : कांदिवली पश्चिम में पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, 3 जख्मी (Watch Video)

मुंबई में आग लगने की घटनाएं बढती जा रही है. अभी हाल के दिनों में मुंबई के गोरेगांव में एक बिल्डिंग में आग लगी. जिसके वजह से कई लोगों की जान चली गई और कुछ लोग जख्मी भी हुए थे. वहीं मुंबई में सोमवार को कांदिवली वेस्ट में पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग नामक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. जिसमें दोनों लोगों की जान गई है.

Mumbai Fire : कांदिवली पश्चिम में पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, 3 जख्मी (Watch Video)
Mumbai Building Fire (Photo Credits ANI)

Mumbai Fire Update: देश की राजधानी मुंबई में आग लगने की घटनाएं बढती जा रही है. अभी हाल के दिनों में मुंबई के गोरेगांव में एक बिल्डिंग में आग लगी. जिसके वजह से कई लोगों की जान चली गई और कुछ लोग जख्मी भी हुए थे. वहीं मुंबई में सोमवार को एक बार फिर से आग की गठना घटित हुई. इस बार कांदिवली वेस्ट में पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग नामक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. जिसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब पांच लोग झुलसने की वजह से घायल हो गए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है. शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार आग शोर्ट सर्किट की वजह से लगी. जिसकी वजह से आग की लपटे पूरे बिल्डिंग में फ़ैल गई. आग पहले मंजिल पर लगी थी. आग लगने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम आग पर काबू पाया.

वहीं बिल्डिंग में आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक सुनील राणे ने बताया कि पहली मंजिल पर आग लगने के बाद धुआं छह-सात मंजिल तक फैल गया, जिससे इमारत में काफी नुकसान हुआ. पुलिस और फायर ब्रिगेड जांच में जुटी है कि आग कैसे लगी. हम उनके संपर्क में हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).