देश

Mumbai Fire Video: मुंबई के जोगेश्वरी में एक हाईराइज बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू!

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में बुधवार को एक ऊंची इमारत की 15वीं मंजिल पर आग लग गई. मौके पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत वाली बात है कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

Mumbai Fire Video: मुंबई के जोगेश्वरी में एक हाईराइज बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू!
(Photo Credits File)

Mumbai Fire Video:  मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में बुधवार को एक ऊंची इमारत की 15वीं मंजिल पर आग लग गई. आग लगने के बाद पूओरे फ्लोर पर अफरा-तफरी फ़ैल गई. आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. मौके पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बिल्डिंग में आग लगने के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि काले धुओं का गुब्बार बिल्डिंग से निकल रहा है. काले धुओं के गुब्बार के बीच दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.

राहत वाली बात है कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. फिलहाल आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन कहा जा रहा है कि मुंबई में बारिश है.  बारिश के बीच आग लगने की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है.

जोगेश्वरी ईस्ट में बिल्डिंग में लगी आग: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).