देश

Pune: महाराष्ट्र के पुणे में आक्रामक हुए MNS कार्यकर्ता, बिना मराठी साइनबोर्ड वाले दुकानों और शोरूम में की तोड़फोड़.. देखें VIDEO

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुणे के दुकानों और शोरूम में जमकर तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि पुणे के जेएम रोड स्थित बिना मराठी साइनबोर्ड वाले दुकानों और शोरूम में एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की.

Pune: महाराष्ट्र के पुणे में आक्रामक हुए MNS कार्यकर्ता, बिना मराठी साइनबोर्ड वाले दुकानों और शोरूम में की तोड़फोड़.. देखें VIDEO

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुणे के दुकानों और शोरूम में जमकर तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि पुणे के जेएम रोड स्थित बिना मराठी साइनबोर्ड वाले दुकानों और शोरूम में एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की. एमएनएस के एक नेता ने कहा कि हम महाराष्ट्र में रहते हैं और यहां के दुकानों और शोरूम के साइनबोर्ड हमारी मराठी भाषा में होने चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हो रहा है. अधिकारियों ने किसी भी दुकान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है. एमएनएस के एक अन्य नेता ने बताया कि दुकानों पर मराठी बोर्ड लगाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की समयसीमा खत्म हो गई है. इसलिए, एमएनएस आक्रामक हो गई और जेएम रोड पर दुकानों के पास विरोध प्रदर्शन किया.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).