देश

MNS on Marathi Signboard: मराठी साइनबोर्ड को लेकर MNS फिर हो सकती है आक्रामक, सड़क पर उतरने की दी चेतावनी

मनसे मुंबई में मराठी साइनबोर्ड को लेकर एक बार फिर से सड़क पर उतर सकती है. जिसको लेकर मनसे ने दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट समेत अन्य संस्थानों को 25 नवंबर तक मराठी में बोर्ड लगाने काअल्टीमेटम दिया है.

MNS on Marathi Signboard: मराठी साइनबोर्ड को लेकर MNS फिर हो सकती है आक्रामक, सड़क पर उतरने की दी चेतावनी
Photo Credits PTI

MNS on Marathi Signboard: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) मुंबई में मराठी साइनबोर्ड को लेकर एक बार फिर से सड़क पर उतर सकती है. जिसको लेकर मनसे ने दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट समेत अन्य संस्थानों को 25 नवंबर तक मराठी में बोर्ड लगाने काअल्टीमेटम दिया है. आदेश नहीं मानने पर मनसे सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है. मनसे नेता संदीप देशपांडे (Sandeep Deshpande) ने मीडिया से बातचीत में बताया क‍ि उनकी पार्टी पिछले कई सालों से मराठी साइन बोर्ड को लेकर आवाज उठाती रही है. अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार इनका लगाना अन‍िवार्य है. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने 25 नवंबर तक मुंबई स्थित सभी दुकानदारों को मराठी साइन बोर्ड के नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).