देश

Kandahar Hijack: एयर इंडिया विमान हाईजैक के बाद छोड़े गए मुश्ताक अहमद जरगर को केंद्र ने घोषित किया आतंकी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलउमर-मुजाहिदीन के संस्थापक और मुख्य कमांडर मुश्ताक अहमद जरगर को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया है. जरगर 1999 के इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट हाईजैक में रिहा किए गए आतंकवादियों में से एक था.

Kandahar Hijack: एयर इंडिया विमान हाईजैक के बाद छोड़े गए मुश्ताक अहमद जरगर को केंद्र ने घोषित किया आतंकी
कंधार में एयर इंडिया विमान हाईजैक (Photo Credits: Twitter)

1999 में एयर इंडिया के विमान IC-814 (Air India Plane IC-814 Hijack) को हाईजैक करने के बाद छोड़े गए आतंकियों में से एक मुश्ताक अहमद जरगर को भारत ने आतंकी घोषित किया है. गृह मंत्रालय ने अलउमर-मुजाहिदीन के संस्थापक और मुख्य कमांडर मुश्ताक अहमद जरगर को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया है. जरगर 1999 के इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट हाईजैक में रिहा किए गए आतंकवादियों में से एक था.

ज्ञात हो कि दिसंबर 1999 में 176 यात्रियों और चालक दल के 15 सदस्यों के साथ एयर इंडिया की उड़ान IC-814 का अपहरण कर लिया गया था. इस हाईजैक की साजिश आतंकी जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर (Maulana Masood Azhar), अल उमर मुजाहिदीन (Al Umar Mujahideen) के नेता मुश्ताक अहमद जरगर (Mushtaq Ahmed Zargar) और ब्रिटिश मूल के अल-कायदा नेता अहमद उमर सईद शेख (Ahmed Omar Saeed Sheikh) को भारतीय जेलों से रिहा कराने के लिए रची गई थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).