Rajasthan Heatwave: राजस्थान के फलोदी में 50 डिग्री तक पहुंचा पारा, 8 साल बाद सबसे गर्म दिन आज
राजस्थान में हीटवेव का कहर जारी है. शनिवार को फलौदी और नौतपा में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इससे पहले यहां 2016 में अधिकतम तापमान 51 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. प्रदेश में हीट स्ट्रोक से अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है.
Rajasthan Heatwave: राजस्थान में हीटवेव का कहर जारी है. शनिवार को फलोदी और नौतपा में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इससे पहले यहां 2016 में अधिकतम तापमान 51 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. प्रदेश में हीट स्ट्रोक से अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं बाड़मेर में 48.8 डिग्री, जैसलमेर में 48 डिग्री और राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 3 दिनों के भीतर राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. राज्य में चल रहे हीटवेव से तीव्र हीटवेव तथा ऊष्णरात्रि का दौर आगामी तीन-चार दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है.
राजस्थान के फलोदी में 50 डिग्री तक पहुंचा पारा
#WeatherUpdate | Highest Ever Recorded Maximum Temperatures in Rajasthan as of 20th May 2024
Phalodhi in Rajasthan breached the 50.0 degree °C mark#Heatwave @tapasjournalist pic.twitter.com/hNgXNZmuLe
— DD News (@DDNewslive) May 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

