Chanda Kochhar Arrested: धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी के बाद CBI ने चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को कोर्ट में पेश किया
धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर रिमांड कार्यवाही के लिए विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया.
सीबीआई ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति और व्यवसायी दीपक कोचर को बैंक अधिकारियों और वीडियोकॉन समूह से जुड़े एक ऋण धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर रिमांड कार्यवाही के लिए विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया.
बता दें कि सीबीआई ने जनवरी 2019 में मुंबई शाखा में कोचर, उनके पति और वीडियोकॉन ग्रुप के वेणुगोपाल धूत के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. शुक्रवार को चंदा कोचर और दीपक कोचर के गिरफ्तारी के बाद अधिकारयों ने कहा कि हमने जालसाजी, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों को असली के रूप में इस्तेमाल करने, आपराधिक साजिश रचने के अपराध के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी. नूपावर रिन्यूएबल्स, सुप्रीम एनर्जी, वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भी प्राथमिकी में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था.
mbai-Chanda Kochhar & Deepak Kochhar produced before Special CBI court for remand proceedings
— ANI (@ANI) December 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

