Odisha Train Accident: ममता बनर्जी और अश्विनी वैष्णव के बीच टकराव! बंगाल CM ने ऐसा क्या कहा जिस पर रेल मंत्री ने जताई आपत्ति?
ममता ने 500 से ज्यादा मौतें होने की आशंका जताई. हालांकि, ममता के दावे पर तुरंत रेल मंत्री वैष्णव ने आपत्ति जताई और कहा, आधिकारिक आंकड़ा सामने है.
Odisha Train Accident Death Toll: ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद सियासत भी गरमा गई है. शनिवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचीं. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान ममता ने 500 से ज्यादा मौतें होने की आशंका जताई. हालांकि, ममता के दावे पर तुरंत रेल मंत्री वैष्णव ने आपत्ति जताई और कहा, आधिकारिक आंकड़ा सामने है. मरने वालों की संख्या 238 की पुष्टि हुई है. वहीं देर शाम तक मरने वालों की संख्या 288 तक पहुंच गई है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "... हम पूरी पारदर्शिता चाहते हैं, यह समय राजनीति करने का नहीं है, इस वक्त ध्यान केंद्रित करें कि बहाली जल्द से जल्द हो."
#WATCH | Railways Minister Ashwini Vaishnaw reacts to an incident earlier today at #BalasoreTrainAccident site where WB CM Mamata Banerjee disagreed with him on the death toll, says, "...we want full transparency, this is not time to do politics, this is time to focus on making… https://t.co/4IJ5fil79N pic.twitter.com/nrXb82DuzV
— ANI (@ANI) June 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

