देश

Zero COVID Death: 23 महीने बाद महाराष्ट्र में कोरोना से किसी की मौत नहीं, मुंबई में लगातार छठे दिन भी आई अच्छी खबर

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 544 नए मामले सामने आए, जिनमें ओमीक्रोन स्वरूप के के 38 मामले भी शामिल हैं. वहीं किसी मरीज की कोरोना वायरस की वजह से मौत नहीं हुई. 1 अप्रैल 2020 के बाद पहली बार राज्य में शून्य कोविड-19 संबंधित मौत हुई है. वहीं, मुंबई में लगातार छठे दिन किस व्यक्ति की महामारी से मौत नहीं हुई है. मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 100 नए मामले आए हैं और 168 लोग डिस्चार्ज हुए हैं.

Zero COVID Death: 23 महीने बाद महाराष्ट्र में कोरोना से किसी की मौत नहीं, मुंबई में लगातार छठे दिन भी आई अच्छी खबर
कोविड-19 वार्ड (Photo Credits: PTI)

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 544 नए मामले सामने आए, जिनमें ओमीक्रोन स्वरूप के के 38 मामले भी शामिल हैं. वहीं किसी मरीज की कोरोना वायरस की वजह से मौत नहीं हुई. 1 अप्रैल 2020 के बाद पहली बार राज्य में शून्य कोविड-19 संबंधित मौत हुई है. वहीं, मुंबई में लगातार छठे दिन किस व्यक्ति की महामारी से मौत नहीं हुई है. मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 100 नए मामले आए हैं और 168 लोग डिस्चार्ज हुए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में आज कोविड-19 के 544 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या हो गई 78,66,924 तथा मौत का आंकड़ा 1,43,706 पर स्थिर है. उन्होंने कहा कि नए मामलों में 38 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के हैं जिनमें से 37 मामले पुणे में और एक मामला औरंगाबाद में सामने आया. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1,007 लोगों ने महामारी को मात दी जिससे संक्रमणमुक्त होने वालों की कुल संख्या 77,13,575 हो गई. इसमें कहा गया कि राज्य में अब 5,643 उपचाराधीन मामले हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).