Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा झटका, करीबी सुभाष देसाई के पुत्र भूषण शिंदे के पाले में (Watch Video)
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है. उनके सबसे करीबी सुभाष देसाई का बेटा भूषण देसाई सोमवार को एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गये.
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को एक और बड़ा झटका लगा है. उनके सबसे करीबी सुभाष देसाई का बेटा भूषण देसाई (Bhushan Desai) सोमवार को एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गये. भूषण देसाई ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की मौजूदगी में शिवेसना का हाथ थामा. सुभाष देसाई के बेटे भूषण के पार्टी में शामिल होने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है. यहां हमारा सेशन चालू है और भूषण सुभाष देसाई हमारे साथ शामिल हो गए हैं. बालासाहेब के विचार पर चलने वाली सरकार महाराष्ट्र में है. कई दलों के लोग हमसे जुड़ रहे हैं. कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे के हाथ से पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह छिनने के बाद उनका साथ आने वाले दिनों में और लोग छोड़कर शिंदे की पार्टी में शामिल हो सकते हैं.
Video:
Biggest Blow To #UddhavThackeray , #SubhashDesai son #BhushanDesai joins #EknathShinde #Shivsena #उद्धवठाकरे #सुभाषदेसाई pic.twitter.com/SGLkJ0khkt
— Abdulkadir/ अब्दुलकादिर (@KadirBhaiLY) March 13, 2023
Tweet:
उद्धव ठाकरे यांचे निकटवर्तीय सुभाष देसाई
यांचा मुलगा भुषण देसाई शिंदे गटात प्रवेश करणार आहे.
?https://t.co/CR8LzcZYkK#ABPMajha #subhashdesai#ShivSena #EknathShinde#UddhavThackeray pic.twitter.com/lkZ1BEbYYR
— ABP माझा (@abpmajhatv) March 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

