Maharashtra Politics: अटकलों पर लगा विराम, अजित पवार ने BJP के साथ जानें से किया इंकार
महाराष्ट्र की राजनीति में इस बात को लेकर कयास लगाये जा रहे है कि एनसीपी नेता अजित पवार बीजेपी में जा सकते हैं. लेकिन अजित पवार ने साफ़ किया कि वे बीजेपी के साफ़ नहीं जा रहे हैं
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में कयास लगाये जा रहे थे कि एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) बीजेपी में जा सकते हैं. और उनके साथ 30 से ज्यादा विधायक भी जा सकते हैं. जिसको लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई थी. लेकिन अजित पवार ने इन खबरों को लेकर साफ़ किया वे बीजेपी के साथ नहीं जा रहे है. जिसके बाद अजित पवार के बीजेपी में जाने को लेकर अटकलों पर विराम लग गया. अजित पवार से पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी मंलवार को मीडिया से बातचीत में कि वे बीजेपी में नहीं जा रहे हैं. मीडिया में जो खबरे उड़ रही है. वह गलत है.अजित पवार चुनाव संबंधी कामों में व्यस्त है.
दरअसल मीडिया के हवाले से खबर थी अजित पवार के समर्थन में 30 से 34 एनसीपी विधायक आ गये हैं. सभी विधायकों ने बीजेपी के साथ हाथ मिलाने का समर्थन दे दिया है. महाराष्ट्र में एनसीपी के कुल 53 विधायक हैं, अगर एनसीपी में टूट होती है, तो यह शरद पवार के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है.
Tweet:
#AjitPawar denies reports of him joining hands with #BJP#अजितपवार #NCP
— Abdulkadir/ अब्दुलकादिर (@KadirBhaiLY) April 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

