देश

Basavaraj Patil Resigns From Congress: महाराष्ट्र कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, बसवराज पाटिल ने कार्यकारी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा- VIDEO

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता बसवराज पाटिल ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके बीजेपी में जाने की संभावना है. दरअसल, बसवराज पाटिल ने आज सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात की थी.

Basavaraj Patil Resigns From Congress: महाराष्ट्र कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, बसवराज पाटिल ने कार्यकारी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा- VIDEO
Basavaraj Patil | Credit- ANI

Basavaraj Patil Resigns From Congress: महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता बसवराज पाटिल ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. अब वह बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. दरअसल, बसवराज पाटिल ने आज सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात की थी. हालांकि, कांग्रेस के राज्य प्रमुख नाना पटोले ने पाटिल का कहना है कि उन्हें पाटिल से कोई पत्र नहीं मिला है. बता दें, बसवराज पाटिल औसा निर्वाचन क्षेत्र से 2 बार के विधायक हैं. वह मराठवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख लिंगायत नेता भी रहे हैं. वह अपने पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री थे. 2019 में पाटिल को बीजेपी नेता अभिमन्यु पवार ने हराया था.

वीडियो देखें: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).