देश

Andheri East By-Election: चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की बड़ी जीत! बीजेपी नहीं लड़ेगी अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में मुंबई के अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव के संबंध में अहम घोषणा की है. बावनकुले ने कहा कि बीजेपी के अधिकृत उम्मीदवार मूरजी पटेल आज अपना नामांकन वापस लेंगे.

Andheri East By-Election: चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की बड़ी जीत! बीजेपी नहीं लड़ेगी अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव
देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे (Photo Credit : Facebook)

Andheri East By-Election: अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव से पहले महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने सोमवार को ऐलान किया कि मुंबई के अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव उनकी पार्टी नहीं लड़ेगी. बावनकुले ने कहा कि बीजेपी के अधिकृत उम्मीदवार मूरजी पटेल आज अपना नामांकन वापस लेंगे.  बीजेपी के इस ऐलान के बाद  चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है.

वहीं इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने यह मांग की थी कि इस चुनाव में बीजेपी अपना उम्मीदवार न उतारे. साथ ही दिवंगत रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके की जीत को सुनिश्चित किया जाए. इस तरह से हम रमेश लटके को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).