Madhya Pradesh, Khargone Bus Accident: मध्यप्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा, ब्रिज से गिरी बस, 15 की मौत
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है. बोराड़ नदी पर बने पुल से यात्रियों से भरी एक बस नीचे गिर गई. जिस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं
Madhya Pradesh, Khargone Bus Accident: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है. बोराड़ नदी पर बने पुल से यात्रियों से भरी एक बस नीचे गिर गई. जिस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार हादसे की शिकार हुई बस मां शारदा ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जो खरगोन से इंदौर जा रही थी. इसी बीच बस का संतुलन खोने की वजह से पूल ब्रिज से नीचे जा गिरी. बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे. वहीं हादसा होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सबसे पहले पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से बस से घायल लोगों को निकालने में लगी हुई है. घायल एक एक लोगों को बस से निकालकर पुलिस अस्पताल भेज रही है. ताकि उनकी जान बचाई जा सके. वहीं हादसे की जानकरी सीएम शिवराज सिंह चौहान को मिलने के बाद हडके को लेकर दुख जताया है.
Tweet:
Madhya Pradesh | 15 people dead and 25 injured after a bus falls from a bridge in Khargone. Rescue operation underway: Dharam Veer Singh, SP Khargone pic.twitter.com/X66l8Vt7iT
— ANI (@ANI) May 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

