देश

PM Modi Maharashtra Visit: पीएम मोदी कल महाराष्ट्र के दौरे पर, पुणे समेत मुंबई के इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी कल यानी 14 जून को महाराष्ट्र के दौरा पर आ रहे हैं. पीएम मोदी महाराष्ट्र पहुंचने के बाद सबसे पहले पुणे शहर के पास देहू में 17 वीं शताब्दी के संत तुकाराम महाराज को समर्पित एक मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद मुंबई में अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे.

PM Modi Maharashtra Visit: पीएम मोदी कल महाराष्ट्र के दौरे पर, पुणे समेत मुंबई के इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

PM Modi Maharashtra Visit: पीएम मोदी कल यानी 14 जून को महाराष्ट्र के दौरा पर आ रहे हैं. पीएम मोदी महाराष्ट्र पहुंचने के बाद सबसे पहले पुणे शहर के पास देहू में 17 वीं शताब्दी के संत तुकाराम महाराज को समर्पित एक मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मुंबई में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं. प्रधानमंत्री उपनगरीय इलाके के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ‘मुंबई समाचार’ के ‘द्विशताब्दी महोत्सव’ (200वीं वर्षगांठ समारोह) के साथ ही राजभवन में जल भूषण भवन और गैलरी ऑफ रिवॉल्यूशनरीज का शुभारंभ करेंगे.

इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक ट्विटर पर कहा, “मैं कल, 14 जून को महाराष्ट्र की अपनी बहनों और भाइयों के बीच होने के लिए उत्सुक हूं.  मैं पुणे और मुंबई में कार्यक्रमों में भाग लूंगा. ” पीएम मोदी ने कहा कि, देहू में तुकाराम महाराज मंदिर के उद्घाटन का अवसर पाकर वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं.  “हम सभी संत तुकाराम जी की दिव्य शिक्षाओं से प्रेरित हैं, विशेष रूप से समाज की सेवा करने और दलितों को सशक्त बनाने पर जोर देते हैं.”

कल महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).