देश

Video: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- 'भगवान राम पूरी दुनिया के, सिर्फ हिंदुओं के नहीं'

नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने अपने एक बयान में कहा कि आज मंदिर और मस्जिद की लड़ाई नहीं है. जो भगवान राम को समझते है कि भगवान राम उनके है. लेकिन वे कहना चाहते हैं है कि भगवान राम सब के हैं

Video: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- 'भगवान राम पूरी दुनिया के, सिर्फ हिंदुओं के नहीं'
एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला (Photo Credits Twitter)

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (NC) के नेता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) अपने कभी भडकाऊ तो कभी अच्छे बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं. अच्छे बयानों में फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में एक सभा के दौरान कहा कि मैं आप सब मां और बहनों से दरखास्त करूंगा. आज मंदिर और मस्जिद की लड़ाई नहीं है. जो भगवान राम को समझते है कि भगवान राम उनके है उनसे मैं कहना चाहता हूं भगवान राम किसी के एक के नहीं है. बल्कि पूरी दुनिया के भगवान हैं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिस बयान का लोग तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर चुके जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर का अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. अब्दुल्ला ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह अगले महीने एनसी की अध्यक्षता छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि वह जिम्मेदारी से भाग नहीं रहे हैं, बल्कि पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेंगे.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).