BJP ने लोकसभा चुनाव को लेकर कसी कमर, पार्टी नेता फडणवीस से जानें पीएम मोदी ने बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में क्या दी नसीहत
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी की अन्य बातों को बीजेपी नेता फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और मंत्रियों से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अवांछित टिप्पणी करने से बचने को भी कहा.
भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है, हमें इसके विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए सबसे अच्छा समय है और हमें देश के विकास में योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए. वहीं पीएम मोदी की अन्य बातों को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और मंत्रियों से सभी से अपली किया सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चले. इसके साथ ही किसी भी धर्म के खिलाफ टिप्पणी से बचे. फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि जरूर नहीं कि जो समुदाय उन्हें वोट दे उससे ही हमारे नेता और मंत्री मिले. बल्कि सभी समुदाय के लोगों से संपर्क साधा जाए.
Live:
LIVE | Press Conference at NDMC Convention Centre | New Delhi#BJPNEC2023 #BJPNationalExecutiveMeeting@BJP4India https://t.co/G4Ve1XtQ3G
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

