VIDEO: आठ लोगों को लेकर जा रही Lift बीच में रुकी, 15 मिनट तक घबराते रहे लोग; ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Ajnara Homes Society का मामला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में एक बार फिर लिफ्ट हादसा सामने आया है. यहां अचानक लिफ्ट दो मंजिलों के बीच रुक गई और चार महिलाओं समेत आठ लोग लगभग 15 मिनट तक उसमें फंसे रहे.
Greater Noida West Lift Accident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी (Ajnara Homes Society) में एक बार फिर लिफ्ट हादसा सामने आया है. यहां अचानक लिफ्ट दो मंजिलों के बीच रुक गई और चार महिलाओं समेत आठ लोग लगभग 15 मिनट तक उसमें फंसे रहे. लोगों ने बताया कि घटना के दौरान मोबाइल में नेटवर्क (Mobile Network) नहीं था, जिससे मदद के लिए फोन करने में दिक्कत हुई. लिफ्ट में मौजूद एक बुजुर्ग महिला घबरा गईं. इमरजेंसी बटन (Emergency Button) दबाने के बाद काफी देर बाद गार्ड और टेक्नीशियन पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. लिफ्ट में मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए.
उसका कहना है कि लिफ्ट का न तो रजिस्ट्रेशन है और न ही उसका रखरखाव ठीक से हो रहा है. लोगों का आरोप है कि लापरवाही के कारण हर दिन उनकी जान खतरे में रहती है.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में फिर अटकी लिफ्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Ajnara Homes सोसाइटी में एक बार फिर अटकी लिफ्ट, 8 लोग करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।
Lift Act सिर्फ कागजो तक सीमित। pic.twitter.com/d9AqwZlbRi
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) September 16, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2025 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

