देश

Lata Mangeshkar Passes Away: PM मोदी की प्रशंसक थी लता दीदी, ट्वीट कर इस तरह उनके काम को सराहा था

लता मंगशेकर पीएम मोदी को अपना भाई मानती थी और एक समय ऐसा भी था जब स्वरकोकिला ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी. वहीं उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के काम की सराहना करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी थी.

Lata Mangeshkar Passes Away: PM मोदी की प्रशंसक थी लता दीदी, ट्वीट कर इस तरह उनके काम को सराहा था
गायिका लता मंगेशकर व पीएम नरेंद्र मोदी) (photo Credit : Twitter)

Lata Mangeshkar Passes Away, 6 फरवरी: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है. 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है. लता मंगशेकर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को अपना भाई मानती थी और एक समय ऐसा भी था जब स्वरकोकिला ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी. वहीं उनके प्रधान मंत्री बनने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के काम की सराहना करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी थी.

1 जनवरी 2019 को लता दीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा "सादर प्रणाम नरेंद्र भाई. आप देश के लिए जो काम कर रहें हैं वो प्रशंसनीय है, मैं आप को बधाई देती हूं. आपको नव वर्ष की शुभकामनाएं देती हूं, और आपकी माताजी को प्रणाम करती हूं."

पीएम मोदी ने जताया शोक

लता मंगेशकर के निधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी दुखी हैं. उन्होंने ट्वीट कर अपनी बहन को श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने लिखा, "मेरा दुख शब्दों से परे है. दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं. वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता. आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, उनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).