देश

Kerala Road Accident: केरल में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-लॉरी की टक्कर में 5 लोगों की मौत (Watch Video)

केरल के कन्नूर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बीती रात पुन्नाचेरी में एक कार और लॉरी के बीच टक्कर हो गई. जिस हादसे में पांच लोगों की जान गई है.

Kerala Road Accident: केरल में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-लॉरी की टक्कर में 5 लोगों की मौत (Watch Video)
Kerala Road Accident - ANI

Kerala Road Accident: केरल के कन्नूर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बीती रात पुन्नाचेरी में एक कार और लॉरी के बीच टक्कर हो गई. जिस हादसे में पांच लोगों की जान गई है. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के पचखडे उड़ गए. हादसे में लॉरी के ड्राईवर को भी चोट आई है. फिलहाल पुलिस मौके से सभी शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जांच में जुट गई है.

वहीं बीती रात बिहार के भागलपुर में एनएच-80 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां ओवरलोड ट्रक के स्कॉर्पियो पर पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है.

केरल में सड़क हादसे में 5 की मौत:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).