Violence In Junagadh: गुजरात के जूनागढ़ में दरगाह हटाने के नोटिस पर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जख्मी (Watch Video)
गुजरात के जूनागढ़ में एक धार्मिक स्थल (दरगाह) को नोटिस देने के बाद बवाल मचा है. दरगाह पर नोटिस चिपकाने के बाद लोग भड़क गए और सड़कों पर उतर आए. भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया
Violence In Junagadh: गुजरात के जूनागढ़ में मजेवड़ी गेट के सामने रास्ते के बीचोबीच बनी दरगाह बना है. जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह दरगाह अवैध रूप से बना है. ऐसे में इस दरगाह को हटाने को लेकर महानगर पालिका की ओर से सीनियर टाउन प्लानर ने एक नोटिस जारी किया था. जिस नोटिस पर दरगाह पर चिपकाने के बाद बवाल मचा है. नोटिस को लेकर गुस्साए लोग भड़क गए और सड़कों पर उतर आए. भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. भीड़ ने पुलिस की टीम पर पत्थर फेंके और थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है.
दरअसल नोटिस में लिखा गया था कि ये धार्मिक स्थल अवैध तरीके से बनाया गया है. पांच दिनों के अंदर ये धार्मिक स्थल के कानूनी तौर पर सही होने के सबूत पेश किए जाए वरना ये धार्मिक स्थल तोड़ा जाएगा और इसका खर्च आपको देना होगा.
Video:
#WATCH | Stones pelted, cops injured after a mob protest against the anti-encroachment drive in Gujarat's Junagadh last night
(Note: Abusive language) pic.twitter.com/8wRw0YgO3z
— ANI (@ANI) June 17, 2023
Video:
जूनागढ़ में लोगो का पुलिस चौकी पर हमला, हमले में डिप्टी एसपी घायल, कई वाहनों में तोड़फ़ोड की,पुलिस ने गुस्साई भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे, दरगाह वैध है तो उसके प्रमाण पेश करने की नोटिस दिये जाने के बाद मामला बिगड़ा.@news24tvchannel @collectorjunag #Gujarat #Junagadh pic.twitter.com/47JsyIg8SW
— Thakur BhupendraSingh (@bhupendrajourno) June 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

