Jharkhand: IAS अधिकारी पूजा सिंघल की 82.77 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानें ईडी ने क्यों की ये कार्रवाई?
ईडी ने 6 मई 2022 को पूजा, उसके सीए सुमन कुमार समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसमें ईडी ने 19.41 करोड़ रुपये जब्त किए थे. इस मामले में 11 मई को पूजा सिंघल की गिरफ्तारी हुई थी.
IAS Pooja Singhal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (Pooja Singhal) और उनके पति अभिषेक की 82.77 करोड़ रुपये की संपत्ति स्थायी तौर पर जब्त कर ली है. जब्त की गई संपत्ति में पल्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पल्स डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर और रांची में दो जमीनें शामिल है.
मनरेगा घोटाले की जांच में पता चला था कि स्कैम से अर्जित पैसे पूजा सिंघल और उनके रिश्तेदारों के अग अलग एकाउंट में जमा कराए गए. यही नहीं जांच में ये भी सामने आया कि पूजा सिंघल ने इस घोटाले से अर्जित आय को अस्पताल के निर्माण और अचल संपत्ति में निवेश किया. ईडी ने 6 मई 2022 को पूजा, उसके सीए सुमन कुमार समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसमें ईडी ने 19.41 करोड़ रुपये जब्त किए थे. इस मामले में 11 मई को पूजा सिंघल की गिरफ्तारी हुई थी.
Adjudicating Authority has confirmed the attachment of immovable properties worth Rs.82.77 Crore of Pooja Singhal, IAS and others provisionally attached by ED in Ranchi, Jharkhand.
— ED (@dir_ed) May 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

