देश

Jammu Kashmir के अखनूर में सेना ने की घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर.. शव को खींचकर ले गए आतंकी

जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है. दरअसल, चार आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सेना की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया जबकि बाकी के तीन आतंकी मारे गए साथी के शव को लेकर भागते नजर आए.

Jammu Kashmir के अखनूर में सेना ने की घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर.. शव को खींचकर ले गए आतंकी
Indian Army (Photo Credit : X)

जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है. दरअसल, चार आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सेना की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया जबकि बाकी के तीन आतंकी मारे गए साथी के शव को लेकर भागते नजर आए. भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि खौर, अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई. 22-23 दिसंबर की रात को अपने निगरानी उपकरणों के माध्यम से चार आतंकवादियों की एक संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी. प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गई. आतंकवादियों को एक शव को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार वापस खींचते देखा गया.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).