देश

Operation Ganga: यूक्रेन से भारतीयों की वापसी जारी, अब तक 9 फ्लाइट भारत पहुंची, कल 7 और पहुंचेगी

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश' ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाना भारत सरकार की ज़िम्मेदारी है. ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत 9 फ्लाइट भारत पहुंच चुकी हैं, 7 फ्लाइट कल भारत पहुंचेंगे। यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए मैंने 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

Operation Ganga: यूक्रेन से भारतीयों की वापसी जारी, अब तक 9 फ्लाइट भारत पहुंची, कल 7 और पहुंचेगी
एयर इंडिया (Photo Credits PTI)

Operation Ganga: रूस (Russia) के हमले के चलते यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत वहां से निकलकर लाया जा रहा है. ताकि उनकी जान बच सके. यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत लेकर आने वाली विमान को लेकर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश (Union Minister Som Parkash) ने मंगलवार को बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाना भारत सरकार की ज़िम्मेदारी है. ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत 9 फ्लाइट भारत पहुंच चुकी हैं, 7 फ्लाइट कल (बुधवार) को भारत पहुंचेगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए मैंने 2 हेल्पलाइन नंबर(+9173572-00001,+9198154-25173) जारी किए हैं. जिस पर भारतीय नागरिक संपर्क कर सकते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2022 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).