Constitution Preamble Mandatory: कर्नाटक के स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य, सरकारी कार्यालय में भी लगेगी फोटो
कर्नाटक में स्कूलों और कॉलेजों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने को अनिवार्य कर दिया गया है. सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का चित्र लगाना भी जरूरी है.
Reading Constitution Preamble Mandatory in Schools: कर्नाटक की सिद्धारमैया कैबिनेट ने स्कूलों और कॉलेजों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने को अनिवार्य कर दिया. इसी के साथ सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का चित्र लगाना भी जरूरी करने का फैसला लिया गया है.
समाज कल्याण मंत्री एच सी महादेवप्पा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम को ध्यान में रखते हुए और संविधान तैयार करने के पीछे के विचार को लोगों खासकर युवाओं को संविधान की प्रस्तावना को अनिवार्य रूप से पढ़ना चाहिए. यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान करने और सभी समुदायों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगा.
कर्नाटक सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य किया, सरकारी कार्यालय में प्रस्तावना के चित्र प्रदर्शित करना अनिवार्य #Preamble #Constitution https://t.co/EkBE5qw87Z
— Live Law Hindi (@LivelawH) June 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

