जरुरी जानकारी

RBI का बड़ा ऐलान, 2000 Rs के नोट जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 7 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं रुपये

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को जम करने की डेडलाइन को 7 अक्टूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. यानि अब आप सात अक्टूबर तक दो हजार के नोट बैंक में जमा कर सकते हैं.

RBI का बड़ा ऐलान, 2000 Rs के नोट जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 7 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं रुपये
(Photo Credit : X)

आज सितंबर का महीने का आखिरी दिन है और इसके साथ ही खत्म 2,000 रुपये के नोटों को बैंकों में बदलवाने या फिर जमा करने की डेडलाइन (Rs 2000 Note Exchange Deadline) खत्म हो गई, हालांकि अभी भी पूरे नोट जमा नहीं किए जा सके हैं. इसलिए रिजर्व बैंक ने नोट जमा करने की डेडलाइन बढ़ा दी है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि 2000 रुपये के बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने की वर्तमान व्यवस्था को 07 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. यानि अब आप सात अक्टूबर तक दो हजार के नोट बैंक में जमा कर सकते हैं.

अगर आपके पास भी ये गुलाबी नोट हैं, तो फिर बिना समय गंवाए इन्हें नजदीकी बैंक या फिर RBI के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर बदलवा लें, क्योंकि अगर केंद्रीय बैंक इस डेडलाइन को बढ़ाने से मना करता है, तो फिर आपके पास मौजूद ये बड़े नोट रद्दी बन जाएंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).