जरुरी जानकारी

India To Export Missiles-Rockets: मेक इन इंडिया की सफलता, भारत पिनाका राकेट लॉन्चर और अन्य हथियार आर्मेनिया को बेचेगा, 2000 करोड़ की है डील- Report

आर्मेनिया और अजरबैजान की सेनाओं के बीच बढ़ रहे विवाद के बीच भारत ने आर्मेनिया के साथ हथियारों की एक बड़ी डील की है. इस डील में रॉकेट और गोला-बारूद भी शामिल है. हालांकि डील के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान है कि आने वाले महीनों में देश को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के हथियारों की आपूर्ति की जाएगी.

India To Export Missiles-Rockets: मेक इन इंडिया की सफलता, भारत पिनाका राकेट लॉन्चर और अन्य हथियार आर्मेनिया को बेचेगा, 2000 करोड़ की है डील- Report
India To Export Missiles-Rockets (Photo: Wikimedia Commons)

आर्मेनिया और अजरबैजान की सेनाओं के बीच बढ़ रहे विवाद के बीच भारत ने आर्मेनिया के साथ हथियारों की एक बड़ी डील की है. इस डील में रॉकेट और गोला-बारूद भी शामिल है. हालांकि डील के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान है कि आने वाले महीनों में देश को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के हथियारों की आपूर्ति की जाएगी. भारत के साथ इस डील से आर्मीनिया को सुरक्षा और मजबूती मिलेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत और आर्मेनिया के बीच यह डील करीब दो हजार करोड़ रुपयों में तय हुई है. सबसे खास बात है कि इस डील के तहत आर्मेनिया भारतीय पिनाका रॉकेट सिस्टम पाने वाला पहला विदेशी ग्राहक होगा. आर्मेनिया को सबसे पहले भारत स्वदेशी पिनाका मल्टी बैरेल रॉकेट लॉन्चरों की सप्लाई करेगा. पिनाका को भारतीय डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने डेवलेप किया है, जिन्हें अलग-अलग स्वदेशी प्राइवेट कंपनियों में बनाया गया है. पिनाका रॉकेट सिस्टम के अलावा आर्मीनिया को एंटी टैंक रॉकेट और गोला-बारूद भी सप्लाई किया जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).