Chattisgarh Naxalites: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चार नक्सलियों को IED के साथ किया गिरफ्तार - Video
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को चार नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके पास से IED जब्त की हैं.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चार नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुटरू क्षेत्र के कट्टूर गांव के एक बाजार से इन्हें पकड़ा गया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम सुदरू माडवी, राम बेदजा, बुधराम ताती और सुखराम कलमू है. इन आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है और बताया कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए IED लगाने की योजना बनाई थी. एसपी यादव ने आगे बताया कि "जिला रिजर्व गार्ड की एक टीम और स्थानीय पुलिस ने रानीबोदली, कुटरू, मुकरम और ताड़मेर इलाकों में एक नक्सल विरोधी गश्त पर इन्हें गिरफ्तार किया है.आरोपियों के पास से एक टिफिन बम, एक पेंसिल सेल पैकेट, डेटोनेटिंग कॉर्ड, सुरक्षा फ्यूज, इलेक्ट्रिक सामान, तार, पटाखे जब्त किये गए हैं.
देखें वीडियो :
STORY | Four Naxalites held in Chhattisgarh's Bijapur; explosives seized
READ: https://t.co/E0eWnneyjH
VIDEO: pic.twitter.com/t5Q8f2wyd3
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

