जरुरी जानकारी

Andra Pradesh: राजमुंदरी यार्ड में डाउन मेन लाइन पर मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, कई ट्रेन सेवाएं बाधित, देखें वीडियो

आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी यार्ड में डाउन मेन लाइन पर एनएमजी मालगाड़ी ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण 9 नवंबर को कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से रद्द और पुनर्निर्धारित की गई हैं. राजामहेंद्रवरम रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई. घटना बुधवार की सुबह तीन बजे की है. घटना आईएलटीडी फ्लाईओवर के पास हुई....

Andra Pradesh: राजमुंदरी यार्ड में डाउन मेन लाइन पर मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, कई ट्रेन सेवाएं बाधित, देखें वीडियो
आंध्र प्रदेश में पटरी से उतरी मालगाड़ी (Photo: ANI)

आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी यार्ड में डाउन मेन लाइन पर एनएमजी मालगाड़ी ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण 9 नवंबर को कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से रद्द और पुनर्निर्धारित की गई हैं. राजामहेंद्रवरम रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई. घटना बुधवार की सुबह तीन बजे की है. घटना आईएलटीडी फ्लाईओवर के पास हुई. इससे इस रूट पर रेल यातायात बाधित हो गया है. अत्तिली रेलवे स्टेशन पर काकीनाडा लिंगमपल्ली स्पेशल ट्रेन के साथ ही राजमुंदरी में कई जगहों पर ट्रेनें सर्विस बाधित हो गई हैं. तमिलनाडु से कोलकाता जा रही कारों से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा जाने वाली ट्रेनें बाधित हो गईं. रेलवे अधिकारियों द्वारा पटरी के बीच में पलटी बोगी को हटाने का कार्य जारी है.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).