India-Russia Banking: भारतीयों को लेकर रूस ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे रूसी बैंक में खोल सकेंगे खाता, घर बैठे कर सकते हैं लेन-देन
भारतीय नागिरक अब रिमोटली कहीं से भी रुसी बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं. रूस पहुंचने पर आपको बैंक से तुरंत बैंक कार्ड प्राप्त होगा और वित्तीय लेनदेन शुरू करना संभव होगा. यह भारतीय पर्यटकों और छात्रों के लिए विशेष रूप से सुविधाजनक है.
रूस ने बैंकिंग को लेकर भारत के लोगों को बड़ी राहत दी है. भारत में रूसी दूतावास ने ट्वीट कर बताया कि "हम रूसी वित्तीय संस्थानों में बैंक खाते खोलने के इच्छुक भारतीय नागरिकों के लिए सरलीकृत मानदंड पेश करने के रूसी सरकार के फैसले की घोषणा करते हैं. अब रूसी बैंकों में बैंक खाते खोलना या धन जमा करना दूर से ही संभव है.' यानि रिमोटली आप कहीं से भी बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए आपको रूस जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. रूस पहुंचने पर आपको बैंक से तुरंत बैंक कार्ड प्राप्त होगा और वित्तीय लेनदेन शुरू करना संभव होगा. यह भारतीय पर्यटकों और छात्रों के लिए विशेष रूप से सुविधाजनक है.
Upon arrival in #Russia, it will be possible to quickly obtain a bank card in a partner Russian bank and initiate financial transactions. This feature is especially convenient for #India’n tourists and students. https://t.co/TdlZFwHWV9
— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) November 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

