Kashmir Encounter: एक्शन में आर्मी! शोपियां एनकाउंटर में TRF का एक आतंकी ढेर, जारी है मुठभेड़
शोपियां के कैथोहलान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया.
जम्मू-कश्मीर: शोपियां के कैथोहलान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है.
इसके पहले श्रीनगर के ईदगाह में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें पुलिस के एक इंस्पेक्टर घायल हुए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था कि ईदगाह के पास आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद पर गोलीबारी की. इस हमले की जिम्मेदारी TRF-लश्कर ने ली थी.
करीब 15 दिन पहले सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में 5 आतंकवादियों को भी ढेर कर दिया था. घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने पर जब बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की, तो भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तानी सेना ने अरनिया और RS पुरा सेक्टर में 5 पोस्ट को निशाना बनाते हुए फायरिंग की. इसमें एक बीएसएफ जवान और चार नागरिक घायल हो गए.
#WATCH | J&K: An encounter broke out between terrorists & security forces in the Kathohalan area of Shopian. One terrorist affiliated with the proscribed terror outfit TRF neutralised: Kashmir Zone Police
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/4Q6ZIuCrvU
— ANI (@ANI) November 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

