देश

Army Day 2022: 74वां भारतीय सेना दिवस आज, गर्व के साथ राष्ट्र की सेवा करने वाले दिग्गजों को वायुसेना ने किया सलाम

Army Day 2022: सेना दिवस के मौके पर आज थलसेना की ताकत देखने को मिलेगी. इस मौके पर थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे (Army Chief General MM Naravane) दिल्ली में कैंट स्थित करियप्पा ग्राउंड में परेड की सलामी लेंगे.

Army Day 2022: 74वां भारतीय सेना दिवस आज, गर्व के साथ राष्ट्र की सेवा करने वाले दिग्गजों को वायुसेना ने किया सलाम
(Photo Credit : Indian Air Force Twitter Handle)

नई दिल्ली, 15 जनवरी: आज देश 74वां भारतीय सेना दिवस मना रहा है. भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने ट्वीट कर कहा कि "74वें सेना दिवस  (74th Army Day) के अवसर पर गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्र की सेवा करने वाले दिग्गजों की अदम्य भावना उनके परिवारों का सम्मान करती है."हम उनकी सेवा और मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं"

सेना दिवस के मौके पर आज थलसेना अपनी ताकत को प्रदर्शन करेगी. इस मौके पर थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे दिल्ली में कैंट स्थित करियप्पा ग्राउंड में परेड की सलामी लेंगे. पहली बार भारतीय सैनिकों की नई कॉम्बेट यूनिफार्म की झलक देखने को मिलेगी.

सेना दिवस के अवसर पर दिल्ली और सभी सेना मुख्यालयों पर सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है. सेना दिवस 15 जनवरी को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).