देश

Hyderabad Shocker: ऑनलाइन पेमेंट को लेकर बहस के बाद मनचलों ने पेट्रोल पंप पर लहराई बंदूक कर्मचारियों से मारपीट का Video वायरल

हैदराबाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. वीडियो बहादुरपुरा थाना क्षेत्र का है. एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और उसने अपनी मोटरसाइकिल में 500 रुपये पेट्रोल भरवाए. लेकिन आन लाइन पेमेंट नहीं होने पर उसने अपने साथियों को बुलाकर पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की.

Hyderabad Shocker: ऑनलाइन पेमेंट को लेकर बहस के बाद मनचलों ने पेट्रोल पंप पर लहराई बंदूक  कर्मचारियों से मारपीट का Video वायरल

Hyderabad Shocker: हैदराबाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. वीडियो बहादुरपुरा थाना क्षेत्र का है. सोमवार शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और उसने अपनी मोटरसाइकिल में 500 रुपये पेट्रोल भरवाए. उस व्यक्ति ने यूपीआई भुगतान मोड के माध्यम से बिल का भुगतान करने की कोशिश की और असफल रहा. जब उसने राशि का भुगतान करने में असमर्थता व्यक्त की, तो प्रबंधक ने उसे राशि का भुगतान करने के लिए किसी को बुलाने के लिए कहा. जिसके बाद उसने कुछ लोगों को फोन करने वहां पर बुलाया

जानकारी के अनुसार कुछ ही देर में दो लोग बाइक पर आए और कथित तौर पर पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला करने के साथ ही पेट्रोल पंप के ऑफिस में तोड़फोड़ भी किया. तोड़फोड़ करने वाले एक ययुवक के हाथ में  पिस्तौल भी दिखी. जिसे वहा दिखा कर लोगों को धमकाता रहा. मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2022 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).