Bengaluru Bomb Blast Video: बेंगलुरु बम धमाके का खौफनाक वीडियो आया सामने, काउंटर पर रखे बैग से हुआ जोरदार विस्फोट
धमाके का CCTV फुटेज सामने आया है. ये धमाका बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में फेमस कैफे में हुआ. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी पुष्टि कर दी है की कि रामेश्वरम कैफे में हुआ विस्फोट बम धमाका था.
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बम विस्फोट हुआ, जिसमें 9 लोग घायल हो गए. बम स्क्वॉड, फोरेंसिक और NIA की टीम विस्फोट की जांच कर रही है. धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. ये धमाका बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में फेमस कैफे में हुआ. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी पुष्टि कर दी है की कि रामेश्वरम कैफे में हुआ विस्फोट बम धमाका था. सीसीटीवी फुटेज में धमाके को लेकर अहम सबूत कैद हुए हैं. कारण, फुटेज में एक व्यक्ति कैफे के अंदर बैग रखते दिख रहा है.
CCTV footage of the explosion that took place at The Rameshwaram Cafe in Bengaluru’s Whitefield area where several people were injured. NIA team to visit site of explosion. CCTV footage is being examined closely. Blast to be investigated as a terror attack. pic.twitter.com/rsZ79Qnqyr
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 1, 2024
शाम साढ़े 5 बजे खुद CM सिद्धारमैया ने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ. कैफे में धमाके वाली जगह से बैटरी, जला हुआ बैग और कुछ आईडी कार्ड मिले हैं. DGP ने कहा कि हमें फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

