Hindenburg का अडानी ग्रुप पर पलटवार, कहा- धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से नहीं छिपाया जा सकता
अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में भारी गिरावट आई है. हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर मार्केट में हेरफेर और अकाउंट में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था.
अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में भारी गिरावट आई है. हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर मार्केट में हेरफेर और अकाउंट में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर पलटवार करते हुए अडानी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च पर उचित शोध न करने और कॉपी-पेस्ट करने का आरोप लगाया है.
इन आरोपों को अब हिंडनबर्ग ने सिरे से खारिज कर दिया है. हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी पर पलटवार किया, कहा कि धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद या किसी प्रतिक्रिया से नहीं छिपाया जा सकता है. हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें अडानी ग्रुप पर दशकों से धोखाधड़ी और स्टॉक हेरफेर का आरोप लगाया गया था.
Hindenburg Research hits back at Adani, says fraud cannot be obfuscated by nationalism or bloated response that ignores every key allegation
— Press Trust of India (@PTI_News) January 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2023 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

