देश

Pune Heat Wave: पुणे में हीटवेव को लेकर अलर्ट, तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते 17 से 22 अप्रैल तक सताएगी भीषण गर्मी

महाराष्ट्र के पुणे में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसके चलते हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पुणे में 43 डिग्री से ऊपर तापमान रहने की संभावना है.

Pune Heat Wave: पुणे में हीटवेव को लेकर अलर्ट, तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते 17 से 22 अप्रैल तक सताएगी भीषण गर्मी
(Photo Credits File)

Pune Heat Wave Alert: इन दिनों देश के कई हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी (Scorching Heat) का सामना करना पड़ रहा है. लगातार तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी और हीटवेव (Heat Wave) से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है. वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) की बात करें तो यहां तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसके चलते हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पुणे में 43 डिग्री से ऊपर तापमान रहने की संभावना है. लगातार तापमान में वृद्धि के कारण पुणे का तापमान 41 डिग्री से ऊपर रहेगा. लोहेगांव में 43 डिग्री, शिवाजीनगर में 42 डिग्री, कोथरुड में 41 डिग्री, डेक्कन में 42 डिग्री और चिंचवड़ में 42-43 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना जताई गई है. यह भी पढ़ें: Mumbai Heatwave Alert: मुंबई में बढ़ती गर्मी को लेकर कल तक लिए हीटवेव का अलर्ट, 38 डिग्री तक जा सकता है तापमान

पुणे में हीटवेव को लेकर अलर्ट

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).