देश

BJP के मंत्री ने कहा था 'लाल किले पर तिरंगे की जगह भगवा झंडा फहराना चाहिए': DK शिवकुमार

डी.के. शिवकुमार के मुताबिक, 'कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर भगवा ध्वज लगाने को कहा था.'

BJP के मंत्री ने कहा था 'लाल किले पर तिरंगे की जगह भगवा झंडा फहराना चाहिए': DK शिवकुमार
कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा व कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (Photo Credit : ANI/Twitter)

Karnataka Hijab Row, 21 फरवरी: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या (Bajrang Dal Worker Killed) से तनाव का माहौल है. कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के बयान पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या में गुंडे शामिल थे. उन्होंने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पर गुंडों को उकसाने का आरोप लगाया.

एस. ईश्वरप्पा (KS Eshwarappa) के बयान पर कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा  "ईश्वरप्पा पगल आदमी है, वह बकवास बातें बोलते हैं. उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और बीजेपी को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए. उन्हें देश में कोई माफ नहीं कर सकता. उन्होंने कहा था कि लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर भगवा ध्वज लगाना चाहिए. मुझे पता नहीं बीजेपी चुप क्यों है?"

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).