देश

HC On Rape and DNA Test: बॉम्बे हाईकोर्ट से युवक को बड़ी राहत, नाबालिग चचेरी बहन से रेप के बाद पैदा हुए बच्चे से डीएनए मैच नहीं होने पर मिली जमानत

रेप के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से एक युवक को बड़ी राहत मिली है. युवक पर आरोप था कि उसने अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ रेप किया. लेकिन नाबालिग लड़की से पैदा हुए बच्चे का डीएनए मैच नहीं होने पर कोर्ट ने युवक को जमानत दे दी है.

HC On Rape and DNA Test: बॉम्बे हाईकोर्ट से युवक को बड़ी राहत, नाबालिग चचेरी बहन से रेप के बाद पैदा हुए बच्चे से डीएनए मैच नहीं होने पर मिली जमानत
Bombay High Court | Photto: PTI

Bombay High Court On Rape and DNA Test: रेप के मामले में जेल में बंद बॉम्बे हाई कोर्ट से एक युवक को बड़ी राहत मिली है. युवक पर आरोप था कि 2016 में मौके का फायदा उठाकर उसने उसने अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ रेप किया. जिसे वह गर्भवती हो गई. रेप के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ. इस बीच गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दिया. लेकिन जब मामला कोर्ट पहुंचा तो बच्चे का डीएनए परीक्षण कराया गया. लेकिन बच्चे के साथ युवक का डीएनए मैच नहीं होने पर कोर्ट ने युवक को जमानत पर रिहा कर दिया. नाबालिग के साथ जब रेप हुआ उस समय वह 16 साल 9 महीने की थी. वहीं लड़का भी नाबालिग था. परिजनों की शिकायत के बाद युवक के खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत दर्ज किया था.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).