Haryana Budget 2023: मनोहर लाल सरकार ने नहीं लगाया कोई नया टैक्स, पढ़ें बजट से जुड़ी बड़ी घोषणाएं
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने आज गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश किया. सीएम मनोहर लाल ने एक लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है.
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal) ने आज गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश किया. सीएम मनोहर लाल ने एक लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. जिसमें किसी प्रकार का कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है. सीएम ने ऐलान किया कि बजट में पेंशन को 250 रुपये बढ़ाया गया है. अब एक अप्रैल 2023 से सभी लाभार्थियों को पेंशन 2750 रुपये मिलेगी. इससे पहले पेंशन 2500 रुपये मिल रही थी.
सीएम ने ऐलान किया कि पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता विकास के लिए 'हरियाणा पशुधन उत्थान मिशन' शुरू किया जाएगा. इसके अलावा युवाओं के लिए स्टार्ट-अप स्थापित करने हेतु बैंकों और वित्तीय संस्थानों के सहयोग से 'वेंचर कैपिटल फंड' स्थापित किया जाएगा. बजट की कुछ बड़ी घोषणाएं आप नीचे दिए गए ट्वीट में पढ़ सकते हैं.
मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने कहा कि #हरियाणासरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के #बजट में कोई नया कर नहीं लगाया है।#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaBudget23 pic.twitter.com/rOZ2ASizzd— DPR Haryana (@DiprHaryana) February 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2023 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

