Haryana: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए यमुना में नहाने उतरे 10 युवक, कुछ देर में होने लगी ईंट-पत्थरों की बरसात, 5 डूबे
हरियाणा के यमुनानगर में नदी में नहाते वक्त विरोधी गुट द्वारा ईंट और पत्थरों से हमला किए जाने के बाद रविवार को पांच युवकों के यमुना में डूबने की आशंका है. पुलिस ने बताया कि हमले के वक्त नदी में नहा रहे पांच युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे, लेकिन पांच अन्य युवकों के डूबने की आशंका है जिनकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है.

पुलिस ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते 10 युवक यमुना में नहाने गए थे कि तभी उनके विरोधी गुट के कुछ लोग मोटरसाइकिल से नदी किनारे पहुंचे और नदी में नहा रहे युवकों पर पथराव कर दिया. इसने कहा कि हमलावरों ने युवकों की कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. पास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कहा कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश थी. बुरिया थाने के प्रभारी लज्जा राम ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.
Haryana | Five men are feared drowned in the Western Yamuna Canal in Buria region of Yamunanagar on May 15
Around 9-10 people were here, swimming. A few other people came & started pelting stones; they had an enmity from 2020: DSP (Yamunanagar-1) Subhash Chand (15.05) pic.twitter.com/a32071NooX
— ANI (@ANI) May 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2022 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).