Hajj 2023: हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन?
जो भी आज़मीन हज के लिए जाना चाहते हैं, वह हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 है.
Hajj Committee: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2023 पर जाने वाले आज़मीन के लिए 10 फरवरी को आवेदन करने का ऐलान कर दिया. जो भी आज़मीन हज के लिए जाना चाहते हैं, वह हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 है.
आज़मीन के पासपोर्ट का पहला और आख़िरी पेज ऑनलाइन हज कमेटी के वेबसाइट पर अपलोड करना होगा. इस दौरान वैलिडिटी का भी ध्यान रखना होगा. आज़मीने हज के लिए इस बार तादाद बढ़ जाएगी क्योंकि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार सभी कोटे ख़त्म कर दिए हैं.
आवेदकों को स्वीकृत कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगी होनी चाहिए. आवेदक को पासपोर्ट का पहला और आखिरी पेज, सफेद बैकग्राउंड के साथ लेटेस्ट पासपोर्ट फोटो, कवर हेड के रद्द किए गए चेक की कॉपी और पते के प्रमाण की कॉपी अपलोड करनी होगी. हज नीति 2023 के तहत हजयात्रियों की हर तरह से सुविधा के लिए देश भर में 25 पाइंट स्थापित किए जाएंगे. इस वर्ष 70 वर्ष से अधिक आयु के हजयात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
Haj Committee of India invites online applications for Haj 2023 from 10th February 2023. The last date for submission of applications along with documents is 10th March 2023. pic.twitter.com/Bjq5ZlVVw0
— ANI (@ANI) February 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

