देश

Highest Salary Hike: खुशखबरी! 2023 में सबसे ज्यादा बढ़ेगी भारतीयों की सैलरी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

2023 में वास्तविक वेतनवृद्धि के मामले में भारत सबसे आगे हो सकता है. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Highest Salary Hike: खुशखबरी! 2023 में सबसे ज्यादा बढ़ेगी भारतीयों की सैलरी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

Highest Salary Hike: वर्कफोर्स कंसल्टेंसी ईसीए इंटरनेशनल के सर्वे के अनुसार, अगले साल महंगाई के असर को घटाकर वास्तविक वेतनवृद्धि के मामले में भारत सबसे आगे हो सकता है. वहीं, पाकिस्तान को बड़ा झटका लगने वाला है. इस रिपोर्ट के अनुसार, चीन भी भारत से पीछे रहने वाला है. यूरोप को बड़ा झटका लग सकता है. यहां सैलरी नकारात्मक यानी माइनस 1.5 फीसदी रह सकती है.

एशिया के लिए ईसीए इंटरनेशनल के क्षेत्रीय निदेशक, ली क्वान ने कहा: "हमारा सर्वेक्षण 2023 में वैश्विक स्तर पर श्रमिकों के लिए एक और कठिन वर्ष का संकेत देता है. सर्वेक्षण किए गए देशों में से केवल एक तिहाई में वास्तविक वेतन वृद्धि देखने का अनुमान है, हालांकि यह 2022 से बेहतर है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).