Swami Balamukund Viral Video: 'भगवान का नाम व्यापार के लिए नहीं': फूड स्टॉल पर धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर भड़के स्वामी बालमुकुंद, दूकानदार को दी नसीहत
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्वामी बालमुकुंद आचार्य एक सड़क किनारे फूड स्टॉल पर जाकर नाराजगी ज़ाहिर करते दिख रहे हैं.
Swami Balamukund Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्वामी बालमुकुंद आचार्य एक सड़क किनारे फूड स्टॉल पर जाकर नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं. दरअसल, उस स्टॉल पर भगवान के नाम और तस्वीरें लगाई गई थीं, जिसे देखकर स्वामी जी ने इसे आस्था का अपमान बताया. स्वामी बालमुकुंद ने बेहद शांत तरीके से स्टॉल संचालक को समझाया कि धर्म का सम्मान जरूरी है और व्यापार में भगवान के नाम का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि समाज और प्रशासन को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. ताकि भविष्य में कोई आस्था से खिलवाड़ न कर सके.
अब यह वीडियो लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन गया है कि क्या धार्मिक प्रतीकों का ऐसा इस्तेमाल सही है?
फूड स्टॉल पर धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर भड़के स्वामी बालमुकुंद
स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने सड़क किनारे एक फूड स्टॉल पर भगवान के नाम और तस्वीरें देख आस्था के अपमान पर आपत्ति जताई। उन्होंने स्टॉल संचालक को शांतिपूर्वक समझाते हुए कहा कि व्यापार करें, लेकिन धर्म का अपमान न हो। उन्होंने समाज और प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्ती की मांग की। वीडियो हैं… pic.twitter.com/uaq2OME0BY
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) May 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

