Global Innovation Index 2022 में 40वें स्थान पर पहुंचा भारत, 2015 में 81वें नंबर पर था INDIA
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया है. 2015 में भारत 81वें स्थान पर था.
Global Innovation Index 2022 Ranking List: ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत (India) 40वें स्थान पर पहुंच गया है. यह 2015 में 81वें स्थान पर था. वहीं नवाचार के मामले में स्विटजरलैंड पहले स्थान पर है. इसके बाद अमेरिका, स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, कोरिया, सिंगापुर, जर्मनी, फिनलैंड, डेनमार्क, चाइन, फ्रांस और जापान का नंबर आता है.
इससे पहले विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की पिछली रिपोर्ट में वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) में भारत ने दो पायदान की छलांग लगाई थी। 2021 में भारत 46वें स्थान पर था. यह सुधार स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल बनाने सरकारी व निजी संगठनों की ओर से शोध पर जोर दिए जाने से आया है. जीआईआई (GGI Report) की रिपोर्ट को सरकारें अपनी नीतियों को सुधारने का जरिया मानती हैं, जो मौजूदा स्थिति में बदलाव करने में मदद करता है.
India rises to 40th position in the Global Innovation Index 2022. It was at the 81st position in 2015.
— ANI (@ANI) September 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

