Hyderabad Tragic Incident: हैदराबाद के बाबुलरेड्डी नगर में दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत, घरों में पसरा मातम -Video
हैदराबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. दरअसल दीवार गिरने की वजह से बाबुलरेड्डी नगर में 4 बच्चों की मौत हो गई है.
हैदराबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. दरअसल दीवार गिरने की वजह से बाबुलरेड्डी नगर में 4 बच्चों की मौत हो गई है.घटना तब हुई जब बच्चे अपने घरों के सामने खेल रहें थे. घटना के बाद पुलिस डीआरएफ और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कुछ बच्चों को हॉस्पिटल पहुंचाया. इन बच्चों में से ज्यादातर की उम्र तीन साल से लेकर आठ साल है. यह सभी बच्चे प्रवासी श्रमिक मजदूरों के है. इस घटना के बाद पूरे परिसर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. इतने बड़े हादसे के बाद इन बच्चों के घरों में मातम पसर गया है. यह भी पढ़े :Gujarat Road Accident Video: गुजरात के बारडोली भीषण सड़क हादसा, 3 कारों की टक्कर में एक की मौत, 7 अन्य जख्मी
देखें वीडियो :
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)