देश

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज, SRA में घोटाला का मामला

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली है. क्योंकि मुंबई पुलिस ने पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर उनकी फैमिली के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया.

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज, SRA में घोटाला का मामला
former Mumbai Mayor Kishori Pednekar

FIR against Ex-Mumbai Mayor Kishori Pednekar: मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली है. क्योंकि मुंबई पुलिस ने पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर उनकी फैमिली के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया. मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और उनकी फैमिली के अलावा किश कॉरपोरेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Kish Corporate Services Pvt Ltd) के खिलाफ गोमाता जनता एसआरए वर्ली (Gomata Janata SRA Worli) में कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में केस दर्ज किया है.

बता दें कि मुंबई पुलिस ने केस दर्ज करने से पहले ही मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना (ठाकरे गुट) की नेता किशोरी पेडनेकर से एसआरए घोटाला मामले में कुछ दिन पहले एक बार पूछताछ कर चुकी है. पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज दिया.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).