Fake Birth Certificate Case: आजम खान को रामपुर से सीतापुर जिला जेल में किया गया शिफ्ट, सपा नेता समेत कोर्ट ने उनकी पत्नी और बेटे को सुनाई है 7-7 साल की सजा
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सात-सात साल की सजा सुनाई जाने के बाद तीनों आरोपियों को रामपुर की जेल में रखा गया था. तीनों लोगों में सपा नेता नेता आजम खान को रामपुर की जेल से सीतापुर जिला जेल भेजा गया है.
Fake Birth Certificate: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सात-सात साल की सजा सुनाई जाने के बाद तीनों आरोपियों को रामपुर की जेल में रखा गया था. तीनों लोगों में सपा नेता नेता आजम खान को रामपुर की जेल से सीतापुर जिला जेल भेजा गया है. कहा जा रहा है कि सुरक्षा कारणों की वजह से आजम खान को रामपुर की जेल से सीतापुर जेल स्थानांतरित किया गया. वहीं कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी तंजीम को जहां रामपुर की ही कोर्ट में रखा जायेगा. वहीं उनके बेटे अब्दुल्लाह को किसी दूसरे जेल में रखा जाएगा. यानी तीनों यूपी एक जेल में ही नहीं बल्कि अलग अलग जेल में रहेंगे.
दरअसल, भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में गंज थाने में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मामला दर्ज कराया था, जिसमें सपा नेता आजम खान और उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फात्मा को भी आरोपी बनाया गया था. मामले में कोर्ट ने सुनाई करते हुए तीनों को सात-सात साल की जेल की सजा सुनाई है.
Vidoe:
#WATCH उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को सीतापुर जिला जेल में स्थानांतरित किया गया।
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सजा सुनाई गई है। pic.twitter.com/6hSmeDI9vj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

