Delhi Excise Policy Case: 5 अप्रैल तक जेल में रहेंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 5 अप्रैल 2023 तक न्यायिक हिरासत में भेजा है.
नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला (Delhi Excise Policy) मामले में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 5 अप्रैल 2023 तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनीष सिसोदिया की आगे की रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
मनीष सिसोदिया ने अदालत से आग्रह किया कि उन्हें न्यायिक हिरासत के दौरान कुछ धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकें ले जाने की अनुमति दी जाए. कोर्ट का कहना है कि आप इस संबंध में अर्जी दें, हम अनुमति देंगे.
Excise policy case | Delhi's Rouse Avenue Court sent Manish Sisodia to Judicial Custody till April 5, 2023. pic.twitter.com/c3ONE9frhs
— ANI (@ANI) March 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

