देश

PM Modi Parliament Speech Live: संसद भवन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा- किसकी कितनी क्षमता-योग्यता है, सब मालूम!

पीएम मोदी ने आज संसद भवन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहा हैं. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर इशारों ही इशारों में हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा किकिसकी कितनी क्षमता, योग्यता, समझ और किसका क्या इरादा है.

PM Modi Parliament Speech Live: संसद भवन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा- किसकी कितनी क्षमता-योग्यता है, सब मालूम!
पीएम मोदी (Photo: Twitter)

PM Modi Parliament Speech Live: पीएम मोदी ने आज संसद भवन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहा हैं. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर इशारों ही इशारों में हमला बोला है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चर्चा में सबने हिस्सा लिया और सबने अपने-अपने आंकड़े, तर्क दिए और अपनी रुचि , प्रवृत्ति, प्रकृति के अनुसार अपनी बातें रखीं. जब इन बातों को समझने का प्रयास करते हैं तो ध्यान में आता है कि किसकी कितनी क्षमता, योग्यता, समझ और किसका क्या इरादा है.

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोगों के भाषण के बाद पूरा ईकोसिस्टम,समर्थक…उछल रहे थे और खुश होकर कहने लगे, ये हुई न बात, शायद नींद भी अच्छी आई होगी, शायद आज उठ भी नहीं पाए होंगे। ऐसे लोगों के लिए कहा गया है…अच्छे ढंग से कहा गया है…ये कह-कह कर हम दिल को बहला रहे हैं, वो अब चल चुके हैं, वो अब आ रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने अपने अभिभाषण में कहा कि 100 साल में आई यह भयंकर महामारी, दूसरी तरफ युद्ध की स्थिति, बटां हुआ विश्व और इस संकट के माहौल में भी देश को जिस तरह से संभाला गया है. इससे पूरा देश आत्मविश्वास से भर रहा है

Tweet:

यहां देखें लाइव:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).